चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होगा मतदान, 21 लाख 58776 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। कुल 21 लाख 58 हजार 776 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के अनुसार इनमें से 10 लाख 87319 पुरुष जबकि 10 लाख 71 हजार 457 महिला मतदाता शामिल है। सबसे अधिक 2 लाख 80 हजार 234 मतदाता बेगू विधानसभा क्षेत्र में है।