चित्तौड़गढ़: केशव माधव सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अर्बन बैंक की योजनाओं का किया शुभारंभ
चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा प्रारंभ की गई अर्बन सोलर ऋण योजना का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू अवाप्ति सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, ईसीईओ राकेश पुरोहित के मुख्य आतिथ्य व अर्बन बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में केशव माधव सभागार में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के नाते अर्बन बैंक प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी भी रहे मौजूद।