चित्तौड़गढ़: कोटा चित्तौड़ हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक पर अफीम डोडा चुरा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाईक पर 20 किलो डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार जोधपुर जिले के निवासी दो व्यक्तियों के कब्जे से 20 किलो डोडाचूरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अपने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।