सोनबरसा: सोनबरसा में मां दुर्गा की विदाई में दिखा हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत संगम, गंगा-जमुनी तहजीब ने जीता दिल
सोनबरसा के बेला चौक परसा मोड़ पर सनातन शक्ति पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया। बेला-परसा गांव की परिक्रमा के बाद बेला दुग्ध केंद्र के निकट पोखर में विसर्जन की तैयारी की गई। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग मां की विदाई में साथ नजर आए। ग्रामीणों की सहभागिता और आपसी सद्भाव ने भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश की।