दुमका: लताकांदर में एक माह पूर्व एसडीओ,सीओ व पुलिस पदाधिकारी की टीम को बंधक बना कर सरकारी कार्य में बाधा मामले में तीन गिरफ्तार
Dumka, Dumka | Apr 8, 2024 लताकांदर में एक माह पूर्व एसडीओ, सीओ व पुलिस पदाधिकारी की टीम को बंधक बना कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा दिया गया। उक्त मामले में शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर के द्वारा तीन नामजद व महिला पुरुष सहित 100 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।