दुमका: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर DLSA द्वारा केंद्रीय कारा दुमका में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka, Dumka | Apr 7, 2024 आज रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में केंद्रीय कारा दुमका में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव उत्तम सागर राणा द्वारा बताया गया कि आज के इस माहौल में आधुनिकीकरण के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। रोगों से बचाव के के लिए जागरूकता आवश्यक है।