दुमका: बोड़ा गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PJMCH में कराया पोस्टमार्टम
Dumka, Dumka | Apr 7, 2024 दुमका के टोंगरा थाना के बोड़ा गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना के वक्त किशोरी के पिता मजदूरी करने गए थे जबकि मां नहाने तालाब गई थी। लौट कर आई तो घर में फांसी के फंदे पर किशोरी को झूलता पाया। ग्राम प्रधान के माध्यम से इसकी सूचना टोंगराथाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुच कर शव कब्जे में लेकर PJMCH में पोस्टमार्टम कराया