दुमका: पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड प्रदेश जल सहिया यूनियन की दुमका जिला इकाई की हुई बैठक
Dumka, Dumka | Apr 7, 2024 रविवार को पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन की दुमका जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास बतौर मुख्य अतिथि शरीके हुए। बैठक के दौरान अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही जलसहिया के बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र करने का अनुरोध विभाग से किया जाएगा