मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजे किसान, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आए। डायट मैदान से नारेबाजी करते हुए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।