लोहरदगा: मोहर्रम जुलूस में मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी की अनोखी पहल, शरबत पिलाकर और माला पहनाकर किया स्वागत
लोहरदगा: मोहर्रम के अवसर पर निकले ताजिया जुलूस और विभिन्न अखाड़ों में शामिल लोगों का मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी, लोहरदगा द्वारा शरबत पिलाकर एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था की इस पहल ने आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।