गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गया में पार्कों का निरीक्षण किया
डॉ. प्रेम कुमार ने शहर के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण कर हरित वातावरण और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पार्कों की नियमित सफाई, रख-रखाव, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांधी मैदान, चिल्ड्रन पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क का जायजा लिया।