सहारनपुर: साइबर अपराध रोकने के लिए SSP की बैठक, 1930 हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और रकम रिकवरी के दिए निर्देश
सहारनपुर पुलिस लाइन के नवीन सभागार में रविवार को एसएसपी अभिनंदन की अध्यक्षता में एक गोष्टी आयोजित हुई। बैठक में समाज में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस एसपी सिटी, सीओ साइबर, साइबर थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी और जिले के सभी थानों पर तैनात साइबर सेल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।