श्री गंगानगर: ई-पोर्टल पर 'नायका' की जगह 'नायक' दर्ज करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय युवा नायक महासभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 16, 2026
अखिल भारतीय युवा नायक महासभा के शिष्टमण्डल ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे विधायक जयदीप बिहाणी को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार के ई-पोर्टल पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में वर्ष 2012 में हुई तकनीकी त्रुटि को दूर करने की मांग की है। विधायक जयदीप बिहाणी से ई-पोर्टल पर ‘नायक’ शब्द के स्थान पर दर्ज किए गए ‘नायका’ शब्द को हटाकर पुन: ‘नायक’ अंकित करवाये।