आंवला: बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, आंवला के बिशारतगंज में ड्यूटी के दौरान हुआ निधन
Aonla, Bareilly | Dec 15, 2025 आंवला तहसील स्थित बिशारतगंज में 61 वर्षीय एक शिक्षक बीएलओ का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एसआईआर का कार्य कर रहे थे। मृतक की पहचान विनोद कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बिशारतगंज में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे।विनोद कुमार शर्मा के पुत्र शिवांश शर्मा, ने सोमवार को सुबह दस बजे जानकारी दी।