आंवला: आंवला के भमोरा में महिला ने फोन पर गाली-गलौज और अश्लील बातें करने का लगाया आरोप, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
Aonla, Bareilly | Dec 14, 2025 आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने फोन पर गाली-गलौज और अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ शनिवार को देरशाम मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।महिला ने रविवार सुबह आठ बजे बताया कि गांव का ही नरेंद्र नामक व्यक्ति आए दिन उसे फोन पर गालियां देता है और अश्लील बातें करता है।