आंवला: आंवला में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ आयोजन
Aonla, Bareilly | Dec 14, 2025 आंवला में रविवार को दोपहर दो बजे तक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 40 रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया गया।उपचारित किए गए रोगियों में 16 पुरुष, 17 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल थे।