हरदोई: कोर्रिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने मकान में छप्पर के नीचे फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के कोर्रिया गांव निवासी राम शंकर की 32 वर्षीय पत्नी राम श्री का संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में छप्पर के नीचे फांसी पर शव लटकता पाया गया।परिजनों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।