हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के रोडवेज वर्कशॉप के पास सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के रोडवेज वर्कशाप के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के बंदरहिया गांव निवासी प्रेम पुत्र सियाराम वेल्डिंग मैकेनिक का काम करता था।