औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कखावतू में अवैध खनन के मामले में खनन अधिकारी ने चार ट्रैक्टरों को पकड़ा
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खनन अधिकारी को बुधवार दोपहर 12:30 बजे सूचना मिली कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन कखावतू गांव के समीप किया जा रहा है। इस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर मय ट्राली के सीज कर दिए और उन्हें कोतवाली पहुंचाया। आपको बता दें लगातार जनपद में अवैध खनन किया जा रहा है जिस पर खनन अधिकारी द्वार