मंझनपुर: रामवनगमन मार्ग पर पड़ने वाले मकानों पर चला बुलडोजर, टेंवा बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान सदर एसडीएम रहे मौजूद
कौशांबी से होकर गुजरने वाली राम वन गमन मार्ग के रास्ते की जमीन चिन्हित की जा चुकी है।मंझनपुर क्षेत्र के तेवा बाजार से गुजरने वाली इस मार्ग के लिए अतिक्रमण कर्ताओं को पहले से ही जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। जमीन खाली नहीं करने पर शनिवार को सदर एसडीएम आकाश सिंह की मौजूदगी में राजस्व टीम व संस्था के लोगों द्वारा शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया है।