नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। उधार दिए गए डेढ़ लाख रुपये वापस न मिलने से नाराज युवक ने अपने परिचित को फंसाने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ दी और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।