तिलहर: तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने 35 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 10 का मौके पर हुआ निस्तारण
दरअसल आज तिलहर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पहुंची मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अपराजिता सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। दोनों ही अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।