कटोरिया: कटोरिया अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांगों की हुई जांच।
Katoria, Banka | Jun 13, 2026 कटोरिया अस्पताल में शनिवार को दिव्यांगों की जांच एवं प्रमाण-पत्र बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर करीब तीन बजे तक आयोजित शिविर में मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांगों की जांच कर दिव्यांगता का आकलन किया गया। जिसके बाद उनके प्रमाण-पत्र बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गयी।