परिहार: सासाराम में 1950 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 5 बाइक जब्त
एसएसबी सुरसंड कंपनी ने गुप्त सूचना के आधार पर सहसराम में बुधवार को छापेमारी कर 1950 बोतल नेपाली शराब और 5 बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर परिहार थाना क्षेत्र के सत्रुधन मंडल और आदर्श कुमार बताए जाते हैं। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर शहनाज़ खातून ने किया। जब्त सामान व आरोपी को परिहार पुलिस के हवाले कर दिया है।