उनियारा: सोप पुलिस थाना के कालूराम मीणा होंगे नए थानाधिकारी
Uniara, Tonk | Jun 12, 2026 सोप पुलिस थाना के कालूराम मीणा थानाधिकारी होंगे। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने सोप थानाधिकारी के पद पर कालूराम मीणा को नियुक्त किया है। नवनियुक्त थानाधिकारी कालूराम मीणा पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने सहित अन्य जिम्मेदारी भी होगी।