मोहनिया: मध्य विद्यालय जहानाबाद में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा का विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित
कैमूर जिले के मध्य विद्यालय जहानाबाद कुदरा में सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मध्य विद्यालय जहानाबाद के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। संबोधन में सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा यहां पर शिक्षकों का काफी प्रेम मुझे मिला है कर्म ही अपनी पूंजी है।