मोहनिया: कैमूर में मंत्री जमा खान ने कहा- नीतीश कुमार के विकास के आगे तेजस्वी यादव की दुकान बंद हो गई है
कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्य कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है। उसके आगे तेजस्वी यादव की दुकान बंद हो गया है। इस वजह से वह अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि उनके माता-पिता के राज में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। हमारी सरकार ने सुशासन कायम किया है।