मोहनिया: मंत्री जमा खान ने कहा, सांसद मनोज कुमार पर नाथूपुर में हुई घटना निंदनीय है, पुलिस कर रही है कार्रवाई
Mohania, Kaimur | Jan 31, 2025 गुरुवार को सासाराम सांसद मनोज कुमार और ग्रामीणों के साथ नाथूपुर में हुए मारपीट मामले पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा सांसद और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। हमारी सरकार जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है।