शाहजहांपुर के जलालाबाद के ग्राम बरूआ निवासी सुशीला देवी और उनके पुत्र राहुल ने ओमवीर सिंह व उनकी पत्नी गोल्डी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में अपनी भूमि का हिस्सा बेच दिया था, लेकिन खरीददारों ने तीन लाख रुपये का भुगतान बाकी रखा।