बिंदकी: बिंदकी के चौराहे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर चेयरमैन ने किया माल्यार्पण
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार की सुबह 9:30 बजे नगर पालिका परिषद बिंदकी की चेयरमैन राधा साहू ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महान योद्धा थे।