कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | May 23, 2026 पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।