कैराना: बराला गांव में वृद्ध के गले पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 26, 2024 गत दिनों गांव बराला में वृद्ध साजिद के गले पर धारदार हथियार से वार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पुत्र उमैर की ओर से चार अज्ञात हमलवारों पर केस दर्ज कर लिया है।