कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोपेड की बरामद
Kairana, Shamli | Aug 25, 2024 कांधला कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी असगर ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि अज्ञात द्वारा उसकी मोपेड़ को चोरी कर लिया गया है। रविवार को पुलिस ने घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई मोपेड़ बरामद की गई है। आरोपी का नाम याकूब निवासी मोहल्ला खैल बताया गया है।