कैराना: मोहल्ला नई बस्ती में देर रात हुई फायरिंग, एक युवक गोली लगने से हुआ घायल
Kairana, Shamli | Aug 26, 2024 मामला कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती का है। जहां रविवार की देर रात के समय फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में शाहरुख नामक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। चार लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा है। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले को पुलिस संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है।