पिंड्रा: चांदमारी में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर से लूट की घटना सामने आई, जांच में जुटी पुलिस की टीम
वाराणसी के चांदमारी के पास एक ट्रांसपोर्टर से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि वह अपनी बहन को घर छोड़कर वापस जा रहा था इस दौरान चार पहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उसकी चेन छीन ली और मारपीट कर फरार हो गए। वही इस मामले में पुलिस पर भी हीला हवाली का उसने आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।