सहारनपुर: शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों पर प्रैक्टिकल फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सपा नेता ने आंदोलन की चेतावनी दी
सहारनपुर में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से कथित अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर 1 बजे को समाजवादी पार्टी के नेता एवं पार्षद फहद सलीम और छात्र नेता एडवोकेट पंकज चौधरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग