फिरोज़ाबाद: गिरनार कारखाने के पास रंजिश के चलते नामजद शख्स ने मां-बेटा को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद शहर के गिरनार कारखाने के पास से माँ बेटा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल सुमित की मानें तो रंजिश के चलते अभिनाश ने घेर कर मारपीट की है। बचाने आयी माँ के साथ भी मारपीट की है। घायल माँ बेटा ने आरोपी अभिनाश के खिलाफ थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।