फिरोज़ाबाद: नोहसेरा के पास इटावा की तरफ जा रहे थ्री व्हीलर टेम्पो को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत 4 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नोहसेरा के पास हाइवे का, बुधवार की शाम थ्री व्हीलर टेम्पो मे टैक्टर ट्राली नें टक्कर मार दी। हादसे मे टेम्पो सवार दो महिलाये समेत 4 लोग घायल हुये है। टेम्पो शिकोहाबाद से इटावा की तरफ जा रहा था। मोके पर पहुंची पुलिस नें घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया है।