फिरोज़ाबाद: दाऊ दयाल गर्ल्स स्कूल में अचानक 7 छात्राओं की तबियत बिगड़ने से मचा हड़कंप
फ़िरोज़ाबाद शहर के दाऊ दयाल गर्ल्स स्कूल मे वुधवार की सुवह स्कूल मे उस बक्त हड़कंप मच गया। ज़ब कक्षा 5 मे पढ़ने वाली एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गयी। उसके बाद क्लास की 7 छात्राओं की तबियत बिगड़ गयी। जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। छात्राओं की माने तो सभी ने इटली का सेबन किया था।वही डॉक्टर्स की माने तो पेनिक अटैक से तबियत बिगड़ी है।