सिमडेगा: सिमडेगा महावीर मंदिर शनिदेव में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ी, पुत्र के बदले नारियल चढ़ाने की होड़ दिखी
सिमडेगा महावीर चौक स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को सुबह 10:00 बजे से हजारों की संख्या में महिलाओं की फिर उमड़ी। महिलाओं ने बताया कि एक पुत्र के बदले एक नारियल भेंट करने की आसपास के कई गांव में सूचना फैली है जिसको लेकर यहां सभी पहुंचे हैं ।इस दौरान दोपहर 2:30 बजे तक लगातार महिलाओं की भीड़ जारी रही और लोगों ने नारियल चढ़कर पुत्र की लंबी आयु की कामना की।