अनूपपुर: 12 फीट रास्ते पर गेट लगाने से बाधित हुई आवाजाही, किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, पीएम आवास की राशि को लेकर भी शिकायत
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बलबहरा के दर्जनों किसान और महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचे और आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। किसानों ने शिकायत में बताया कि देवदत्त राठौर के घर से दानवदाई मड़िया तक जाने वाला मार्ग वर्षों से आवागमन के लिए बना है ।