मोठ: एलएलबी परीक्षा देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, भाई समेत सड़क पर तड़पते मिले दोनों युवक
Moth, Jhansi | May 11, 2026 हमीरपुर-कानपुर-सागर हाईवे पर खड़ेही गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी छात्र सत्यम शर्मा और उसका ममेरा भाई दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परीक्षा देने हमीरपुर जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।