नावकोठी: रजाकपुर में स्कूल की जमीन पर घर बनाने से मना करने पर ग्रामीण के साथ दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया
रजाकपुर में स्कूल की जमीन पर घर बनाने से रोकने पर रविवार को दबंगों ने ग्रामीण महेश पासवान के साथ मारपीट की है। पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही रामनारायण महतो बालवीर महतो राजकुमार महतो रणवीर महतो आदि पर जाति सूचक गाली गलौज मारपीट करने एवं रुपए छीनने का आरोप लगाया है।