झांसी: जीएसटी भवन में आयोजित झांसी टैक्स बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में यूथ विंग के जनरल सेक्रेटरी को किया गया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2025 झांसी में सोमवार को राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग परिसर में स्थिति झांसी टैक्स बार एसोसिएशन कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल काउंसिल की यूथ विंग के जनरल सेक्रेटरी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं को भी संबोधित किया।