झांसी: झांसी रेल मंडल ने मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से रेल-सड़क क्रॉसिंग उपयोगकर्ताओं को रेल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2025 झाँसी रेल मंडल द्वारा रेल यात्रियों एवं रेल-सड़क क्रॉसिंग उपयोगकर्ताओं को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु सोमवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर आमजन को संरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान का नेतृत्व संरक्षा सलाहकार नीलू कुमार द्वारा किया गया।