चानन: चानन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने बीपीएससी में पाई सफलता, डीएसपी बनी
चानन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी BPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयनित हुई तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनी . रविवार पूर्वाहन 11 बजे चानन थाना में जश्न का माहौल देखा गया. डीएसपी पद पर चयनित प्रियंका कुमारी का उज्जवल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फूलमाला पहनकर एवं चादर देकर अभिवादन किया.