बलरामपुर: नई बस्ती में अचानक टूटे मार्ग का नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा वैकल्पिक निर्माण कराकर आवागमन कराया गया शुरू
नई बस्ती वार्ड में बाल भारती स्कूल के पास सीवर निमार्ण एंव भवन निर्माण हेतु दस चक्का से सामग्री लाने के कारण अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। आवागमन बंद होने के कारण मोहल्ला वासियो के कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस एंव सभासद शुभम चौधरी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करा कर रात में निर्माण कर आवागमन को शुरू कराया गया।