बलरामपुर: जनपदीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बैंकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया सुरक्षा की दृष्टिगत जागरूकता अभियान
जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी को बैंकों,डाकघर की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको/डाकघर के आस-पास तथा बैंक के अन्दर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा के सभी उपायों की जानकारी दी।