बलरामपुर: पैगापुर आबर में बूथ संख्या 196,197 पर सदर विधायक पलटू राम ने चलाया सदस्यता महा अभियान
सदर विधायक पलटू राम ने विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर के पैगा पुर एवं आबर में सदस्यता महा अभियान चलाया। उन्होंने बूथ संख्या 196, 197 पर घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा राजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा दुष्यंत चौधरी, भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव, ग्राम एम डी यादव राजगुरु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।