बलरामपुर: जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्रिया शीलता के संबंध में किया गया मॉक ड्रिल
जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशीलता के संबंध में मार्क ड्रिल किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान पाया गया की ऑक्सीजन प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ऑक्सीजन एक आवश्यक औषधि है जिसकी निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता अनेक परिस्थितियों में एक मूलभूत जीवन रक्षक औषधि की तरह है।